बिहार में सड़क निर्माण कंपनी के 2 कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या

छपरा, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले के बेढ़नी थाना क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण में जुटी एक निजी कंपनी के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

पुलिस के अनुसार, दिघवारा से भेल्दी तक सड़क बना रही सृष्टि डेवलपमेंट प्राइवेट कंपनी के भगवानपुर आधार शिविर पर देर रात धावा बोलकर अज्ञात अपराधियों ने वहां सो रहे दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

बेढ़नी के थाना प्रभारी परशुराम सिंह ने आईएएनएस को शुक्रवार को बताया कि मृतकों की पहचान कंपनी के मुंशी लाल बाबू मिश्रा (60) (मटिहानी, बेगूसराय) तथा धर्मवीर कुमार (40) (रूकनपुरा, पटना) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पया है।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। निर्माण कार्य कर रही कंपनी के कर्मचारी घटना के बाद दहशत में हैं। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493