बिहार में सड़क हादसे में फोटो पत्रकार की मौत

हाजीपुर, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे की तस्वीर ले रहे एक दैनिक के फोटो पत्रकार आदित्य कुमार सिंह उर्फ मंजन (27) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-77 पर सदर थाना क्षेत्र में एकारा आवेरब्रिज पर कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे की तस्वीर ले रहे मंजन को मुर्गी से लदे एक वाहन ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मंजन देसरी थाना क्षेत्र के खोकसा गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद उनके परिजनों और बिहार के पत्रकारों में शोक की लहर है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493