बिहार में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

औरंगाबाद (बिहार), 12 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ही स्थान पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगांे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, एक डस्टर कार में सवार छह लोग धनबाद से रोहतास जिले के चेनारी गांव जा रहे थे, तभी सुबह पांच बजे घने कोहरे के कारण ओरा गांव के समीप जीटी रोड पर खड़े एक ट्रैक्टर ट्रॉलर से कार टकरा गई।

इसी बीच कार के पीछे से आ रहे एक ट्रक ने भी कार के पीछे से आकर टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मुफस्सिल थाना के पुलिस निरीक्षक कृष्णनंदन वर्मा ने बताया कि घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के तीन घंटे बाद एक बाइक सवार भी इन दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों के मलबे से आकर टकरा गया, जिससे उसकी भी घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493