बिहार में सरकार बनाएंगे : जेटली

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल के अंत तक होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त है।

जेटली ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमारी पार्टी को बिहार में होने वाले चुनाव में जीत की उम्मीद है। एक अव्यवहारिक गठबंधन के जरिए हमें रोकने की कोशिश की जा रही है। हमें यकीन है कि हम अपने सहयोगी दलों के साथ बिहार में सत्ता में आएंगे।”

जेटली ने भाजपा को भारतीय राजनीति का केंद्रबिंदु बताते हुए कहा, “हम राजनीति के केंद्र में हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी और कार्यकर्त्ता हमारे प्रदर्शन से गौरवान्वित हैं। यह पिछला साल भाजपा के लिए ऐतिहासिक रहा है।”

जेटली ने कहा, “पारदर्शी शासन ने भ्रष्टाचार की जगह ले ली है और उदार नीति मित्रवादी पूंजीवाद पर हावी हो गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक साल में प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रति लोगों की विश्वसनीयता बहाल हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493