बिहार में सर्द सुबह

पटना, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में मंगलवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली हुई है लेकिन ठंडी हवाएं चलने से कई क्षेत्रों के तापमन में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्यभर में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पूर्णिया का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, भागलपुर का 7.4 डिग्री और गया का 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 20.5 डिग्री सेल्सियस और गया का 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493