बिहार में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

पटना, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से चल रही पछुआ हवा के कारण ठंड बढ़ गई है। इस बीच, मंगलवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही खिली हुई धूप निकली है। बिहार के गया का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसमविदों का कहना है आने वाले एक-दो दिनों में सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान उत्तर-पछुआ हवा चलेगी जिससे कनकनी के बढ़ने की संभावना है। अगले कुछ दिनों के न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर आने के आसार नहीं हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 9.2 डिग्री तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493