बिहार में साफ रहेगा मौसम

पटना, 21 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को आसमान साफ है और धूप निकली है। तापमान में भी मामूली बढ़त दर्ज की गई।

राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक राज्य में मौसम साफ रहने और तापमान में वृद्धि दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा दूसरे प्रमुख शहरों में भागलपुर का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 14.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भागलपुर का 26.8 डिग्री, गया का 32.5 डिग्री तथा पूर्णिया का अधिकतम तामपान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493