बिहार में साफ रहेगा मौसम

पटना, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित कई क्षेत्रों में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं, लेकिन मौसम विभाग ने दोपहर बाद आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। राज्य में रविवार शाम हुई बारिश और तेज हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के.सेन ने सोमवार को बताया, “पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। दोपहर बाद आसमान साफ हो जाएगा, जबकि पूरे राज्य में मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।”

बिहार के अन्य शहरों में गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, भागलपुर का 21.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 35 डिग्री और पूर्णिया का 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493