बिहार में सामाजिक विकास का मॉडल जीता : यादव

भोपाल, 8 नवंबर (आईएएनएस)। जनता दल (युनाइटेड) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली जीत ने भाजपा और प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के असली चेहरे को बेनकाब करते हुए थोथे विकास के मॉडल को ठुकरा दिया है और महागठबंधन के सामजिक विकास के मॉडल को स्वीकार किया।

बिहार के विधानसभा में महागठबंधन की जीत पर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए यादव ने कहा कि भाजपा ने पहली बार अपनी विचारधारा के आधार पर चुनाव लड़ा और हिंदुत्व के एजेंडे पर चुनाव लड़ा, जिसे जनता ने नकार दिया है। बिहार के इस चुनाव में मुकाबला सामाजिक विकास और थोथे विकास के मॉडल, सामाजिक समरसता और कट्टरवाद के बीच मुकाबला था। यहां के मतदाताओं ने सामाजिक विकास के मॉडल और सामाजिक समरसता का साथ दिया है।

यादव ने कहा है कि बिहार के चुनाव ने भाजपा के असली चेहरे को सामने ला दिया है। भाजपा ने चुनाव के दौरान सम्प्रदायवाद, जातिवाद को हवा दी, मगर जनता उनके इस झांसे में नहीं आई।

उन्होंने बिहार के चुनाव नतीजे को देश की राजनीति में बदलाव का संकेत देने वाला बताया। साथ ही कहा है कि आने वाले समय में देश की राजनीति पर भी इन नतीजों का असर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493