बिहार में सुबह कोहरा छाया, तापमान गिरा

पटना, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा, परंतु दिन चढ़ते ही धूप निकल गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के तापमान में मामूली गिरावट के आसार जताए हैं।

पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो-चार दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी तथा ठंड और बढ़ेगी। इस दौरान देर रात कोहरा छाया रहेगा तथा दिन चढ़ते मौसम साफ होगा।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को गया का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493