पटना, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह कोहरा रहा। हालांकि, दिन चढ़ने के बाद मौसम साफ तथा धूप निकली है।
यहां का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है,”अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट होने के आसार नहीं हैं। 27 दिसंबर के बाद कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी और अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।”
पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री, गया का 11.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath