बिहार में सुबह तेज धूप, तापमान बढ़ने के आसार

पटना, 13 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की सुबह मौसम साफ है तथा तेज धूप निकली है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना, 13 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की सुबह मौसम साफ है तथा तेज धूप निकली है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम में कोई बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और तेज गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में वृद्घि की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल भी आ सकते हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री, पूर्णिया का 25.3 डिग्री तथा गया का 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री, गया का 40.6 डिग्री, भागलपुर का 37.8 तथा पूर्णिया का 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493