बिहार में सुबह तेज धूप

पटना, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित सभी क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पछुआ हवा चलने के कारण मौसम साफ है, जिससे तापामन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 30 अप्रैल तक मौसम में किसी खास परिवर्तन के आसार नहीं हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री, भागलपुर का 25 डिग्री सेल्सियस, गया का 22.8 डिग्री तथा पूणिर्या का 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 41.2 डिग्री और गया का 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493