पटना, 19 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से तेज धूप जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने और तापमान में मामूली वृद्घि की संभावना जताई है। राज्य के उत्तरी हिस्सों के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 24.5 डिग्री सेल्सियस और गया का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 37.5 डिग्री सेल्सियस और गया का 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath