बिहार में सुबह तेज धूप

पटना, 22 जून (आईएएनएस)। बिहार के पटना सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से तेज चिलचिलाती धूप निकली हुई है। वातावरण में नमी की अधिकता के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी से भी निजात नहीं मिली है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में उमस और गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40़.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहेगा।

बिहार की राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29़ 6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26़ 6 डिग्री, गया का 27़ 8 डिग्री और पूर्णिया का 27़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40़ 0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 40़ 3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493