बिहार में सुबह तेज धूप

पटना, 17 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह तेज धूप से उमस बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में मामूली वृद्घि की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.2 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493