बिहार में सुबह तेज धूप

पटना, 29 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह तेज धूप है। मौसम विभाग ने दोपहर के बाद मौसम में बदलाव होने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने के आसार हैं।

राज्य के अन्य शहरों में गया और पूर्णिया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, पूर्णिया का 36.9 डिग्री तथा गया का 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493