बिहार में सुबह धुंध छाई

पटना, 20 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। इस दौरान चल रही ठंड़ी हवाओं के कारण लोगों को सर्दी से निजात नहीं मिल पा रही है।

भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य शहरों में गया का शनिवार को तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शनिवार को अपने पूर्वानुमान में कहा, “अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में ठंडी हवा चलेगी, जिससे न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 17.0 से 19.0 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने रहने जबकि कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।”

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493