बिहार में सुबह धूप खिली

पटना, 9 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ है तथा धूप निकली है। इस बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 14़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 14़5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14़4 डिग्री सेल्सियस, गया का 10़8 डिग्री तथा पूर्णिया का 15़0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों के दौरान बिहार के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा रात और सुबह लोग अब ठंड का एहसास करेंगे। इस बीच तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 29़ 0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493