बिहार में सुबह धूप खिली

पटना, 15 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ और धूप निकली हुई है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।

पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 16़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को यहां का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने व देर रात कोहरा छाने के आसार जताए हैं।

विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 16़ 6 डिग्री सेल्सियस, गया का 16़ 3 डिग्री तथा पूर्णिया का 14़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का बुधवार का अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493