बिहार में सुबह मौसम साफ

पटना, 9 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा और सुबह से ही धूप खिली हुई है।

पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आने वाले एक-दो दिनों तक बिहार के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं के बराबर है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 13़.7 डिग्री सेल्सियस, गया का 12.0 डिग्री और पूर्णिया का 10़.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वही, गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493