बिहार में सुबह मौसम साफ

पटना, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार आसमान पूरी तरह साफ है और सुबह से ही धूप निकली हुई है।

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में तापमान में मामूली गिरावट के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “आने वाले 24 घंटे के दौरान तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।”

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना में सोमवार का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और गया का 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 34.1 डिग्री सेल्सियस और गया का 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493