पटना, 30 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान, राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और बारिश नहीं होने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और गया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 32.5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे के दौरान गया में 24.30 मिलीमीटर तथा पटना में 23.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath