पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के जिलों में शनिवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही खिली हुई धूप निकली है। इस बीच सुबह और शाम ठंड की सिहरन बढ़ गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, “अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी तथा राज्यभर में आसमान साफ रहेंगे।”
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री तथा गया का 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री, गया का 31.5 डिग्री, भागलपुर का 32.2 डिग्री और पूर्णिया का 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath