बिहार में सुबह-शाम बढेगी ठंड

पटना, 5 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के जिलों में शनिवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही खिली हुई धूप निकली हुई है। इस बीच सुबह और शाम ठंड को सिहरन बढ़ी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, “अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। राज्य भर में आसमान साफ रहेंगे तथा सुबह-शाम ठंड बढेगी।”

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री तथा गया का 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री, गया का 31.5 डिग्री, भागलपुर का 35.2 डिग्री और पूर्णिया का 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493