बिहार में सुबह हल्की धुंध

पटना, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह धुंध छाई रही लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकल गई।

मौसम विभाग ने शुक्रवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के एक वैज्ञानिक के मुताबिक, “शुक्रवार से मौसम में बदलाव की संभावना है। रात और सुबह में पछुआ हवा से कनकनी बढ़ेगी।”

केंद्र के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 12.7 डिग्री सेल्सियस, गया का 8.9 डिग्री सेल्सियस और पूणिर्या का 12़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 25.4 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 24.4 डिग्री सेल्सियस और गया का 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493