पटना, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह सुहावनी और धूप भरी रही। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
बिहार के अन्य शहरों-गया में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री, पूर्णिया में 15.4 डिग्री और भागलपुर में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को पटना में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री, गया में 30.9 डिग्री और पूर्णिया में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath