बिहार में सुहावनी सुबह

पटना, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार की सुबह सुहावनी रही। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई है।

पटना, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार की सुबह सुहावनी रही। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

बिहार के अन्य शहरों, गया का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 21.5 डिग्री और भागलपुर का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 34.3 डिग्री और पूर्णिया का 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493