बिहार में हथियार के साथ 2 नक्सली गिरतार

आरा, 14 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनके घर से कई हथियार बरामद किए गए हैं।

आरा, 14 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनके घर से कई हथियार बरामद किए गए हैं।

भोजपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि प्रतिबंधित संगठन के कई नक्सली रन्नी गांव में घूम रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार की रात श्याम बिहारी राय के घर पर छापेमारी की। इस दौरान श्याम बिहारी राय तो पकड़ में नहीं आ सका, लेकिन घर से हथियारों के साथ उसके बेटे व भाई को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में अजीत राय व उसका चाचा शिव बिहारी राय शामिल हैं।

कुमार के मुताबिक इनके घर से एक राइफल, एक नाली व दोनाली बंदूक के एक-एक बैरल सहित कई हथियारों के कल-पुर्जे बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों नक्सलियों से पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493