बिहार में ‘हम’ कमजोर नहीं, 5 सीटें मांगी है : मांझी

पटना, 16 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने यहां शनिवार को कहा कि हम पार्टी राज्य की पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने पांच सीटों की मांग रखी है।

मांझी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “बिहार में हम का कांग्रेस से ज्यादा जनाधर है। हमने पांच सीटें मांगी हैं, तीन-चार सीटों पर सहमति बन गई है, परंतु कुछ सीटों पर अभी गतिरोध है।”

उन्होंने कहा, “क्षेत्र के जातीय समीकरण के आधार पर पांच सीटों की मांग की गई है। ‘हम’ को पांच सीटें मिल जाती हैं तो समस्या समाप्त हो जाएगी।”

पांच सीटें नहीं मिलने की स्थिति के सवाल पर उन्होंने कहा कि उसके बाद संसदीय बोर्ड की बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

मांझी ने हालांकि यह भी कहा कि 18 मार्च को हर हाल में महागठंबधन द्वारा सीटों की घोषणा कर दी जाएगी।

कांग्रेस द्वारा 11 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाने के बयान के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह केवल राज्य की ओर से अनुसंशा की गई है अभी केंद्र से मुहर लगनी बाकी है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पटना में बिहार कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के बाद कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा था कि कांग्रेस बिहार में 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसकी घोषणा 17 मार्च को कर दी जाएगी।

महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, लोकतांत्रिक जनता दल और विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493