पटना, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही धूप-छांव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्यभर में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिन में कभी धूप और कभी छांव के बीच तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।
केंद्र के अनुसार, शनिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री तथा गया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
भागलपुर का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री, गया का 33.2 डिग्री और पूर्णिया का 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath