बिहार में हल्की बदली छाई, बूंदाबांदी के आसार

पटना,11 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसमविदों का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों, भागलपुर का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.6 डिग्री और पूर्णिया का 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्णिया और भागलपुर जिले में हल्की बारिश हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493