बिहार में हल्की बदली छाई

पटना, 27 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं तथा कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 27़.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का रविवार का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493