बिहार में हल्की बदली छाई

पटना, 9 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह हल्की बदली रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने एवं कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने के आसार जताए हैं।

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

वहीं, पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री, भागलपुर में 12.6 डिग्री और गया में 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक दिन पहले सोमवार को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री, भागलपुर में 27.2 डिग्री व गया में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493