पटना, 30 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को हल्के बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा चलने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का सोमवार का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 13 डिग्री सेल्सियस, गया का 9.9 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 24़1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 25.5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath