पटना, 22 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान हुई हल्की बारिश से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बादल छाने और एक-दो स्थानों पर गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.4 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 32.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 31.5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य की राजधानी पटना, पूर्णिया, गया सहित कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath