बिहार में हल्की बदली छाई

पटना, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। इस बीच तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने सोमवार को अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी सहित राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। इस बीच, तापमान में भी मामूली बढ़त दर्ज की जाएगी।

बिहार के अन्य शहरों में, भागलपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का रविवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सयस तथा अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493