पटना, 17 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। अगले दो-चार दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार के भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 17.4 डिग्री और पूर्णिया का 18़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम पारा 34.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath