बिहार में हल्की बदली, बूंदाबांदी के आसार

पटना, 1 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के कई इलाकों में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बदली छाए रहने तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

इसके अलावा भागलपुर में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री, पूर्णिया में 21.5 डिग्री तथा गया में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को गया में अधिकतम तापमान 40 डिग्री, पटना में 37 डिग्री और पूर्णिया में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493