बिहार में हल्की बदली

पटना, 20 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं, परंतु उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटे के दौरान मौसम विभाग ने पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक की मानें तो पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में अभी झमाझम बारिश के लिए एक-दो दिन और इंतजार करना होगा।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, मंगलवार को गया का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री, भागलपुर का 23.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री, गया का 41.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493