पटना, 24 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को आंशिक बदली छाई हुई है। हालांकि इस बीच कभी-कभी धूप भी निकल रही है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि सोमवार को गया, पटना सहित राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की, जबकि मंगलवार को राज्य के कई क्षेत्रों में सामान्य से भारी बारिश की संभावना है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री, गया का 25 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
एक दिन पहले पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री, पूर्णिया का 34.5 डिग्री और गया का 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 29.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath