बिहार में हल्की बारिश की संभावना

पटना, 29 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं और उमस भरी गर्मी जारी है। इस बीच तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है।

पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.6 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना और भागलपुर का सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, गया का 32.5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्णिया और गया में हल्की बारिश दर्ज की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493