बिहार में हल्की बारिश की संभावना

पटना, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना जताई है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां का शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

वहीं एक दिन पहले, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 30.2 डिग्री, भागलपुर का 34.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493