बिहार में हल्की बारिश की संभावना

पटना, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को आसमान पर आंशिक बादल छाए हुए हैं। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।”

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री, भागलपुर का 29 डिग्री, गया का 31़1 डिग्री और पूर्णिया का 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 7.70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493