बिहार में हल्की बारिश की संभाावना

पटना, 25 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, आने वाले तीन-चार दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश होगी। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 30 डिग्री तथा पूर्णिया का 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 2.40 मिलीमीटर व गया में 13.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493