पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार तड़के हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य के अन्य हिस्सों में भी आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने तथा कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, पूर्णिया का 19 डिग्री और गया का 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री, गया का 32.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 3.50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath