बिहार में हल्की बारिश

पटना, 3 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार तड़के हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने और तापमान में मामूली गिरावट के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18़1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 19.7 डिग्री सेल्सियस, गया का 17.1 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 35.4 डिग्री सेल्सियस और गया का 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493