बिहार में हल्के बादल छाए

पटना, 1 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार के बाद भारी बारिश की उम्मीद है।

पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री और गया का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 36.5 डिग्री तथा भागलपुर का 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493