बिहार में हल्के बादल

पटना, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में रविवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने तथा अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पटना का रविवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का रविवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री, पूर्णिया का 19.8 डिग्री और गया का 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री, गया का 30.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493