बिहार में 10 सितंबर को प्रवेश करेगी ‘शांति सद्भावना साइकिल यात्रा’

पटना, 8 सितंबर (आईएएनएस)। मोहब्बत का पैगाम लेकर असम के कोकराझाड़ से निकली ‘शांति सद्भावना साइकिल यात्रा’ 10 सितंबर को किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगी।

तीन सितंबर को असम के कोकराझाड से कश्मीर तक मोहब्बत और शांति का पैगाम लेकर रवाना हुई साइकिल यात्रा आठ राज्यों में होते हुए 49 दिनों में कश्मीर पहुंचेगी।

अखिल भारत सवरेदय मंडल के सर्व सेवा संघ द्वारा आयोजित इस साइकिल यात्रा में चल रही सुप्रसिद्ध गांधीवादी राधा भट्ट ने बताया कि यह यात्रा बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर की 3500 किलोमीटर सफर तय कर श्री नगर में पूर्ण होगी।

इस यात्रा में असम के सिंग, नेपाली, बिहारी एवं बंगाली समुदाय का प्रतिनिधित्व है। इस यात्रा की खासियत है कि युवकों के अलावा तीन युवतियां आशा बसुमतारी, जमुना बसुमतारी, जयश्री राय भी शामिल हैं।

यात्रा में चल रहे बिहार के कुमार कृष्णन ने बताया कि यह यात्रा किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगी और पूर्णिया, फारबिसगंज, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, छपरा, सीवान और सिताबदियारा होते 22 सितंबर को उत्तर प्रदेश पहुंचेगी। इस यात्रा में कुल 24 युवक-युवतियां हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज में शांति व सद्भावना पैदा करने के साथ-साथ नशाबंदी और पर्यावरण बचाने का संदेश देना भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493